Ticker

6/recent/ticker-posts

Amazon Affiliate

UP में रिश्वत की शिकायत के लिए जरुरी सूचना

 #yogiadityanath

 योगी आदित्य नाथ ने भ्रष्टाचार को कम करने के लिए और सरकारी योजना को सफल बनाने के लिए एक सूचना twitter के माध्यम से दी है |  

इसमें उन्होंने बताया है कि -

किसी भी सरकारी योजनओं का लाभ उठाने के अगर कोई रिश्वत या घूस की मांग करता है तो इसकी शिकायत कहा करें-

योगी आदित्यनाथ जी ने twitter के माध्यम से यह बताया है की उत्तर प्रदेश की सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अगर कोई भी आपसे घूस के नाम पर कुछ पैसे की मांग करता है तो इसकी शिकायत CM हेल्पलाइन 1076 पर करें | इसकी पुष्टि होने पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी |

यह तो देखा ही गया है कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए कई बाधाओं का सामना करना पड़ता है |

सभी बाधाओं से एक साथ मुक्ति पाने के लिए और सरकारी योजनाओं का लाभ तुरंत पाने के लिए सबसे आसान तरीका सामने आता है घूस | 

उन बाधाओं को उत्पन्न करने वाले भी घूस लेने वाले ही होते हैं | पचास तरह के बहाने बता देते हैं कि ये नही है, वो नही है, इसकी कमी है, उसकी कमी है |

इन सभी चक्करों का निजात है घूस | घूस दे दो बस देखो फिर कैसे काम होता है | फिर किसी चीज़ की कमी नही होती है | फटाफट सभी सरकारी योजना आपके जेब में होती है |

योगी जी इस निर्णय से हो सकता है कई लोगों को  अधिकतर सरकारी योजनाओं का लाभ बिना कोई घूस दिए मिल जाए |

Post a Comment

0 Comments