Ticker

6/recent/ticker-posts

Amazon Affiliate

गणित में अच्छे लोग इतिहास नही लिखते

#sonusood

 28 jan 2021 को सुपर हीरो सोनू सूद जी ने बहुत ही गहरा tweet किया | 

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर और लॉक डाउन के दिनों में छाये सोनू सूद कौन नही जानता | उसके बाद भी उन्होंने कई ऐसे पुण्य काम लोगो की भलाई के लिए किया कि वो अब अन्य जनों के लिए भगवान् के तुल्य हो गये हैं|

इतिहास गवाह है , जिन जिन महापुरुषों ने लोगों की सुरक्षा और सेवा के लिए अद्भुत बलिदान दिया है उन्होंने इतिहास के पन्नो पर अपना नाम दर्ज किया है और लोगों के दिलों पर राज किया है | और लोग उन्हें भगवान् की तरह मानने लगे है |

और माने भी क्यों नही ! अपना समय, तन, मन और धन किसी और पर न्योछावर कर देना किसी साधारण मनुष्य के बस की बात नही है -

बीते गुरुवार को सोनू सूद ने एकअदभुत एवं विचारणीय tweet किया -

" गणित में अच्छे लोग इतिहास नही लिखते | " अलग अलग लोगो के लिए इसका अर्थ अलग अलग हो सकता है |

साधारणतः देखा जाता है कि स्कूल की क्लास में जो बच्चा पढने लिखने में बहुत ही तेज होता है, जो हमेशा क्लास में टॉप करता है , मुख्यतः गणित विषय में माहिर होता है उसकी उसके परिवार और रिश्तेदारों में बहुत ही प्रसंशा और सराहना होती है |

और जो औसत से नीचे तरह के विद्यार्थी होते हैं उनको डांट-फटकार का सामना करना पड़ता है |

लेकिन आज के इस आधुनिक विचारधारा के युग में कई महान लोगों ने यह पुर्णतः साबित कर दिया है कि इतिहास के पन्नो में अधिकतर वही लोग अपना नाम दर्ज करते है जिन्होंने अपनी क्लास में कभी टॉप नही किया 

क्योंकि वो जानते है टॉप करने की जगह ये स्कूल की क्लास नही बल्कि ये दुनिया की क्लास है | दुनिया की क्लास में टॉप करने वाले बच्चों की क्लास में टॉप नही किया करते क्योकिं वे बच्चों के विषय में माहिर नही होते |

मेरे देश के अभिभावकों तक ये बात पहुंचनी चाहिए की वो अपनों बच्चों को किताबी शिक्षा से बाहर मानव-मूल्यों और मानवहित की शिक्षा से भी अवगत कराएँ |

Post a Comment

0 Comments